बदायूँ पुलिस की कार्रवाई: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग करने पर नौ लोग पकड़े गए

बदायूँ पुलिस की कार्रवाई: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग करने पर नौ लोग पकड़े गए

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को भी हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मु0अ0सं0 59/26 धारा 103(1)/3(5)/238 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नेक्से पुत्र नत्थू निवासी वार्ड नंबर-03 कस्बा एवं थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूँ को कस्बा फैजगंज बेहटा स्थित बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वहीं थाना मूसाझाग पुलिस ने मु0अ0सं0 105/26 धारा 74/331(4)/351(3)/64(1)/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सबलू पुत्र निजाकत निवासी ग्राम कण्डेला थाना मूसाझाग, जनपद बदायूँ को ग्राम कण्डेला तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की।

इसके अतिरिक्त थाना हजरतपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्यवीर पुत्र रामचन्द्र, शिवम पुत्र सुरेन्द्र, रामवीर पुत्र निहाल सिंह, सुनील कुमार पुत्र सुरेशपाल, सचिन पुत्र सुरेशपाल निवासीगण ग्राम हर्रामपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूँ, सतीश पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम बैहटा थाना विशारतगंज जिला बरेली, गुड्डू पुत्र नरेश निवासी ग्राम लहर थाना भमौरा जिला बरेली, तथा धनपाल पुत्र स्व. रामविलास और राजेन्द्र पुत्र स्व. रामविलास निवासी ग्राम जमालपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूँ शामिल हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *