बदायूँ पुलिस लाइन में तृतीय अन्तर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, कई जिलों की टीमों ने दिखाया दमखम

बदायूँ पुलिस लाइन में तृतीय अन्तर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, कई जिलों की टीमों ने दिखाया दमखम

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि जनपद बिजनौर की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभेषिक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम राजा यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। वहीं निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा पीटीआई दीपेश कुमार, एनआईएस प्रशिक्षक रामदास यादव, बेसिक शिक्षा पीटीआई रामअवतार तथा जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए खो-खो पुरुष वर्ग मुकाबलों में शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

प्रथम मुकाबला जनपद बदायूँ एवं रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें बदायूँ ने जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में अमरोहा ने शाहजहाँपुर को हराकर विजय हासिल की।

तीसरे मैच में पीलीभीत ने मुरादाबाद को पराजित किया।

चौथे मुकाबले में बरेली की टीम ने सम्भल को हराकर जीत अपने नाम की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य खेल प्रतियोगिताओं के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *