शाहजहांपुर।सीएम राज्य औद्यानिक योजना में नवीन उद्यान रोपण हेतु लक्ष हुआ प्राप्त, लाभ हेतु आनलाइन आवेदन करे किसान 

सीएम राज्य औद्यानिक योजना में नवीन उद्यान रोपण हेतु लक्ष हुआ प्राप्त, लाभ हेतु आनलाइन आवेदन करे किसान 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : उद्यान विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना ( राज्य सेक्टर ) के अंतर्गत नवीन उद्यान रोपण के लक्ष्य जनपद को प्राप्त हो चुके है इसका लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा उपरोक्त जानकारी जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसानो को सूचनार्थ दी है।

जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के किसानों को जानकारी देते हुए बताया है कि उद्यान विभाग शाहजहांपुर के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत नवीन उद्यान रोपण (आम, अमरूद, लीची, नींबू) में रेगुलर स्पेंसिंग हेतु 10 हेक्टेयर एवं हाई डेंसिटी हेतु 2 हेक्टेयर लक्ष्य प्राप्त हो चुके है। लाभ प्राप्त करने हेतु किसान भाईयों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु भू-अभिलेख (खतौनी), आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु) की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटोग्राफ एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। अतः सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि योजना का लाभ प्राप्त करने तथा योजना की विस्तृत जानकारी हेतु जिला उद्यान अधिकारी के मोबाइल नंबर 9151066860 अथवा किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी शाहजहाँपुर, भूतल, विकास भवन में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *