लखनऊ : एयरपोर्ट पर हाजियों के लगेज गायब बैगों के टूटे थे लॉक चोरी हो चुका था लाखों का कीमती सामान

 एयरपोर्ट पर हाजियों के लगेज गायब बैगों के टूटे थे लॉक चोरी हो चुका था लाखों का कीमती सामान

सऊदी से लौटा हाजियों के पहला जत्था जमकर हुआ हंगामा स्टाफ के बदतमीजी से बेहोश हुए वृद्ध हाजी

मुजीब खान

लखनऊ : बीती शाम जब सऊदी से 40 दिन बाद हज यात्रा करके वापस लौटे हज यात्रियों को अपने वतन वापसी और परिजनों से मिलने की खुशी उस समय काफूर हो गई जब लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उनका सामान दिया गया तो किसी का बैग गायब था किसी के बैग का लॉक टूटा हुआ था देखने पर पता चला कि उनका लाखो का कीमती सामान बैगों में से गायब था जिसे लेकर हाजियों द्वारा काफी हंगामा किया गया लेकिन जवाब देने के बजाए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उनके साथ बदसुलूकी की गई जिस कारण अपना सामान गायब होने और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा की गई बदसुलूकी से आहत एक बुजुर्ग हाजी वही पर गश खाकर गिर पड़े जिन्हें परिजनों द्वारा पानी इत्यादि देकर सम्भाला गया फिलहाल इतिहास में यह पहली बार हुआ है की हाजियों का सामान चोरी किया गया हो।

जानकारी के अनुसार कल शाम पहली फ़्लाइट हाजियों का पहला जत्था लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची तो हज यात्रा पर गए लोगों के परिजन एयरपोर्ट पर उनका वतन वापसी पर स्वागत करने गए थे अभी लोग अपने परिजनों के स्वागत कर ही रहे थे कि उनका सामान उन तक पहुंचने लगा बस इसी बीच हंगामा शुरू हो गया क्योंकि जिस हज यात्री का समान उस तक पहुंचता तो उसमें कोई न कोई खामी होती किसी के बैग का लॉक टूटा किसी के बैग की चेन टूटी किसी के बैग का टैग गायब और किसी का बैग ही गायब जब हज यात्रियों द्वारा अपना सामान चेक किया गया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि हज यात्री अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भेट करने के लिए जो सामान लाये थे उसमें से काफी कीमती सामान गायब था जिसकी शिकायत जब उनके द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी से की गई तो करीब तीन घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला जब उन्होंने हंगामा किया तो उनका सामान दिलाने की जगह उनसे बदसुलूकी। की गई।

इस विषय में उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के हज यात्री अकबर अली ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ हज करके वापस लौटे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका एक बैग गायब हो गया। 3 घंटे इंतजार के बाद भी एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। कानपुर की एक महिला हाजी ने बताया कि वह फ्लाइट आई एक्स 9062 फ्लाइनाज से सुबह 4:40 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। जब उन्हें उनका सामान मिला तो बैग के ऊपर लगा प्लास्टिक का सील पैक हटा था। ताला लगा था, लेकिन ऐसा लग रहा था कि चेन खोलकर सामान निकाल लिया गया है। जब बैग खोलकर चेक किया तो 6 परफ्यूम, पांच सिल्वर रिंग, नाक की 2 कील, 5 हिजाब, बच्चों के खिलौने समेत कई सामान गायब थे।एक हाजी ने अपना लगेज दिखाते हुए बताया कि उसके लगेज का लॉक तोड़ दिया गया है। इसके अंदर परफ्यूम , नमाज मैट, हिजाब समेत कई सामान थे। एक भी समान नहीं बचा जो भी सामान थोड़ा महंगा या जरूरत का था उसे निकाल लिया गया है।

हबीब नाम के हाजी ने बताया कि उनके 2 लगेज चोरी हो गए। एक लगेज से ताला तोड़कर सामान निकाला गया है। 14 इत्र, 3 घड़ी, 3 सिल्वर रिंग, नाक की सोने की 2 कील और 8 नकाब चोरी हुए। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक हाजियों के साथ यह घटना हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी कोई जवाब देने को तैयार नहीं है। हाजियों द्वारा कहा गया कि बेहद शर्म की बात है कि एयरपोर्ट जैसी जगह पर सामान गायब हो गया वही अभी तक इस विषय में एयरपोर्ट अथॉरिटी और हज कमेटी इस विषय में कुछ बोलने को तैयार नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *