बदायूँ।भैंस चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

भैंस चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूँ। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम दियोरीजीत में 17/18 मई 2026 की रात्रि घर के बाहर बंधी भैंसों को चोरी कर ले जाने की घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, भैंस चोरी की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना एवं अभियुक्तों की तलाश के दौरान संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *