हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरपतहां (जौनपुर)। थाना सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सरपतहां में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरपतहां पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी रतन धरिकार उर्फ बेनवंशी पुत्र जवाहिर धरिकार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सरपतहां में मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदुम्ममणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल ओम तिवारी, कांस्टेबल नरेंद्र यादव तथा आरक्षी अजय यादव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
























