आजमगढ़।जमालपुर काजी बाजार में बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जमालपुर काजी बाजार में बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर काजी बाजार में आज रविवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP50CD5642) पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जमालपुर काजी बाजार के पास उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर ऑल्टो K10 कार (UP62AU5010) से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी भीषण हुई कि बाइक सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे में बाइक चालक केशव कुमार (28 वर्ष), पुत्र बिहारी निवासी, ग्राम दासोपट्टी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अवनीश कुमार (32 वर्ष), पुत्र लाल बहादुर, निवासी दासोपट्टी तथा सुभाष पासवान उर्फ (शोभई) उम्र 60 वर्ष पुत्र तुड़ई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया कि कार चालक उमाकांत यादव, पुत्र त्रिलोकी यादव, निवासी पटखौली कार चला रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *