आजमगढ़।सेवा निवृत्त स्वास्थ्य निदेशक ने तहबरपुर के राष्ट्रीय इंटर कालेज पर उठाए सवाल 

सेवा निवृत्त स्वास्थ्य निदेशक ने तहबरपुर के राष्ट्रीय इंटर कालेज पर उठाए सवाल 

आजमगढ़।राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तहबरपुर के संस्थापक स्वर्गीय विश्वनाथ राय के सुपुत्र एवं नई दिल्ली के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राज नारायण राय ने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के वर्तमान प्रबंधन तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

डॉ. राय ने कहा कि जिस संस्था की स्थापना उनके पिता स्वर्गीय विश्वनाथ राय ने शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के उच्च आदर्शों को लेकर की थी, आज वही संस्था विभिन्न विवादों और कथित अनियमितताओं के कारण चर्चा का विषय बनी हुआ है। यह स्थिति न केवल संस्थापक के सपनों के विपरीत है, बल्कि क्षेत्र की शैक्षिक परंपरा के लिए भी चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के पालन को लेकर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं। यदि समय रहते इन विषयों पर ध्यान नहीं दिया गया तो विद्यालय की प्रतिष्ठा और विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

डॉ. राज नारायण राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक शैक्षिक संस्थान की गरिमा, विश्वसनीयता और भविष्य का प्रश्न है। समाज के बुद्धिजीवियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस विषय पर सजग रहना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित लोगों ने भी विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और संस्थापक की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *