10 जून तक ग्रामोद्योग विभाग के कौशल प्रशिक्षण हेतु कर सकते हैं आवेदन
बदायूँ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अर्न्तगत जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवको-नवयुवतियो एवं परम्परागत कारीगरों जिनकी आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक है, उनको स्वावलम्बि बनाने हेतुं वित्तीय वर्ष-2026-27 में कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अर्न्तगत सामान्य वर्ग हेतु जरी जरदोजी एवं दर्जी टेªड में एवं अनुसूचित जाति वर्ग में ब्यूटी पार्लर व दर्जी के आवेदको को 15 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे। विभागीय मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, पिपरौला शाहजहांपुर द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन विभिन्न ट्रेड्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु लाभार्थी www.upkvib.gov.in पर 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय,मो0 -शहवाजपुर, जनपद-बदायूँ के दूरभाष नं0 05832-220159, 7408410766 पर भी प्रशिक्षण के सम्बन्ध में सम्पर्क किया जा सकता है।
























