बलिया।जिलाधिकारी ने IGRC पोर्टल पर नेगेटिव निस्तारण पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, नलकूप अधिकारी का एक दिन वेतन रोका

जिलाधिकारी ने IGRC पोर्टल पर नेगेटिव निस्तारण पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, नलकूप अधिकारी का एक दिन वेतन रोका

 संजीव सिंह बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कई विभागों की laxता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। बैठक में जिला पूर्ति, जिला समाज कल्याण, जिला पंचायत राज, जिला बेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम एवं नगर पालिका परिषद समेत कई विभागों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई निस्तारण आख्या की जांच की गई, जिसमें कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नलकूप विभाग की कार्यप्रणाली को बेहद खराब बताया। विभाग द्वारा पोर्टल पर कई नेगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर नलकूप अधिकारी के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और प्रमाण आवश्यक हैं, पर कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया गया और निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित करना होगा, उनका फीडबैक लेना होगा तथा निस्तारण के प्रमाणस्वरूप फोटो लेकर शीघ्र ही पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि किसी विभाग द्वारा फिर से नेगेटिव आख्या अपलोड की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए मामला शासन स्तर पर भेजा जाएगा।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *