शाहजहांपुर।डीआईओएस और बीएसए की उपस्थित में स्काउट गाइड ने आयोजित किया निशुल्क शीतल जल शिविर

डीआईओएस और बीएसए की उपस्थित में स्काउट गाइड ने आयोजित किया निशुल्क शीतल जल शिविर

मुजीब खान

शाहजहांपुर : लगातार बढ़ रहे पारे के कारण बढ़ रही भीषण गर्मी से जूझते राहगीरो को ठंडक पहुंचाने और उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से आज से खिरनीबाग चौराहे पर जनपद की स्काउट गाइड कैप्टन दपिन्दर कौर स्काउट गाइड मास्टर निकहत परवीन द्वारा स्काउट गाइड के साथ एक शीतल जल शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा राहगीरों को अपने हाथों से शरबत वितरित करके किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड द्वारा कड़कती धूप में पुनीत कार्य करते हुए राहगीरों को शरबत पिलाया जाना एक बेहतर कार्य है जो मानवता और धार्मिक रीति के अनुसार प्रशंसनीय कार्य है। इस अवसर पर जिला समन्वक सोहन शुक्ला रोहित सतीश कनौजिया शेखर गुप्ता सचिन विकास अंकुर प्रदीप कफील एवं जिला स्काउट मास्टर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन जिला गाइड कैप्टन दपिन्दर कौर स्काउटर अंकित नीरज वर्मा स्काउट सुमित वर्मा अंशुल वर्मा जितेंद्र वर्मा हर्षित पांडे शिवम ऋतिक अंश गाइड विंग में कोमल देवी सुहानी वर्मा नेहा उपासना राधिका अनन्या आदि द्वारा पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *