बलिया।ग्रामीण पत्रकारों का बढ़ा सम्मान, संगठन हुआ मजबूत

ग्रामीण पत्रकारों का बढ़ा सम्मान, संगठन हुआ मजबूत

परिचय पत्र वितरण समारोह में जुटे पत्रकार, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया बल

रामेश्वर प्रजापति छांगुर

रसड़ा/नगरा(बलिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को रसड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य सम्मान एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से मंथन किया गया तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को परिचय पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मंजय सिंह, सदर अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा तथा बैरिया तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी पांडे सोनू ने किया तथा अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की।

समारोह के दौरान बसंत पांडे द्वारा आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सुधीर सिंह ने संगठन के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा परिचय पत्र वितरित किया। इस दौरान अखिलेश सैनी, विनोद कुमार शर्मा, उदय नारायण पाण्डेय, रामेश्वर प्रजापति, शिशिर अग्रवाल, वलिराम प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, संजय सिंह एवं उपेन्द्र कुमार सहित तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

मुख्य अतिथि सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंजीत कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, मंजीत यादव, अनुराग जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में तहसील अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *