अलीगढ़ : SSP के निर्देशन में SHO राठौड़ की अगुवाई में 50 हजार इनामी दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ में हुए ढेर

अलीगढ़ : SSP के निर्देशन में SHO राठौड़ की अगुवाई में 50 हजार इनामी दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ में हुए ढेर

लूट की कई वारदातों में चल रहे थे लंबे समय से फरार पुलिस और एसओजी की सयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता

उदय यादव

अलीगढ़ : जनपद के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देशन में आज थाना अतरौली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरे ढेर हो गए थाना हरदुआगंज थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ और जनपद की एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में ढेर हुए दोनों लुटरों पर 50 हजार का इनाम रखा गया था मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा मौके पर ही ढेर हो गया जब कि दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया जबकि दूसरा लुटेरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया घटना के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है, जबकि अपराधियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र में पुलिस को इनामी बदमाश की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अतरौली थाना पुलिस, हरदुआगंज थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़, एसओजी टीम तथा अन्य पुलिस बल ने संयुक्त रूप से घेराबंदी शुरू की। पुलिस टीम ने अतरौली क्षेत्र के मढ़ौली गांव के आगे संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की, जहां बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही बदमाश ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मारा गया बदमाश लूट की कई वारदातों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें भी विभिन्न माध्यमों से सार्वजनिक की गई थीं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह है मारे गए बदमाश 

यूपी के अलीगढ़ के अतरौली में पुलिस मुठभेड़ में पचास-पचास हजार के इनामी दो लुटेरे मारे गए। ये अपराधी खेतों में काम करने वाली महिलाओं से लगातार लूटपाट कर रहे थे। पिछले दिनों मडराक में लूट के बाद दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। तभी से पुलिस इनकी घेराबंदी कर रही थी। आज दोपहर में इन्होंने अतरौली में एक महिला से कुंडल लूटे। इस सूचना पर पुलिस ने गोधा सड़क पर उन्हें घेरा। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों लुटेरों की मौत हो गई। इनमें से एक बुलंदशहर का मोमीन और दूसरा हापुड़ का रजा मोहम्मद था। दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास था। अकेले रजा मोहम्मद पर लूट के 27 केस दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *