बदायूँ।संयुक्त निगरानी समिति ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

संयुक्त निगरानी समिति ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

बदायूँ। संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत चिन्हित बच्चों की स्थिति और सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समिति को बताया गया कि वर्तमान में जिला कारागार में चार बच्चे अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं। बच्चों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी व्यक्तिगत देखभाल योजना (आईसीपी) के नियमित फॉलोअप तथा समय-समय पर काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान समिति ने बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा एसीएमओ (बाल रोग विशेषज्ञ) को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *