बलिया।विद्यासागर उपाध्याय को “दर्शन-साहित्य-प्रज्ञाशिखर सम्मान – 2026” से नवाजा गया

विद्यासागर उपाध्याय को “दर्शन-साहित्य-प्रज्ञाशिखर सम्मान – 2026” से नवाजा गया

 संजीव सिंह बलिया। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को मध्यप्रदेश की संस्था “विश्व हिन्दी प्रचारिणी महासभा, इन्दौर” द्वारा इस वर्ष का सर्वोच्च “दर्शन-साहित्य-प्रज्ञाशिखर सम्मान – 2026” प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान उन्हें 31 मई 2026 को इन्दौर के ‘श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति’ सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर दिया जाएगा।

मूलतः बलिया निवासी डॉ. उपाध्याय को यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान उनके द्वारा रचित 23 वृहद् दर्शन ग्रंथों, सांख्य-वैदांतिक दर्शन पर किए गए गहन शोध और वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। शताधिक शोध पत्रों के प्रस्तोता व देश-विदेश में डेढ़ सौ से अधिक उपाधि व सम्मान प्राप्त डॉ. उपाध्याय का चयन होते ही बलिया के साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है।

उनके चयन पर जिले के वरिष्ठ आचार्यों व बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉ. जनार्दन राय, डॉ. गणेश पाठक, डॉ. सुनील ओझा, डॉ. मदन राम, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. हरिकेश पाण्डेय, डॉ. सीमा राय, डॉ. मणिकर्णिका, डॉ. आशा शैली, विद्यावचस्पति अजय कुमार झा, राधेश्याम यादव, उमाशंकर राम, वीरेन्द्र प्रताप यादव, रामकृष्ण मौर्य आदि प्रमुख हैं। प्रबुद्ध जनों ने इसे बलिया के साहित्यिक गौरव के रूप में वर्णित किया है और भविष्य में हिन्दी व दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में उनके और योगदान की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *