वरिष्ठ शिक्षक रमेश सिंह के असामयिक निधन पर शिक्षण समुदाय ने एक लाख रुपये की सहायता
संजीव सिंह बलिया (सीयर)। कंपोजिट विद्यालय अखोप के प्रधानाध्यापक रमेश सिंह के असामयिक निधन (निधन: 13 मई 2026, ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी रात्रि लगभग 11 बजे) की सूचना मिलते ही शिक्षा क्षेत्र और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त हो गया। सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा तथा शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए विख्यात श्री सिंह के आकस्मिक निधन को सभी ने अपूरणीय क्षति बताया।
श्री सिंह की स्मृति में 26 मई को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के नेतृत्व में स्थानीय शिक्षक और शिक्षामित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षण समुदाय ने मानवीय संवेदना और सहयोग का परिचय देते हुए दिवंगत के सुपुत्र को सामूहिक रूप से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपा।
समारोह में वक्ताओं ने श्री रमेश सिंह की सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की सराहना की तथा कहा कि उनकी यादें सदैव जीवित रहेंगी। उपस्थित शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उक्त समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: अजय त्रिपाठी, सतेंद्र नाथ तिवारी, गोविन्द सिंह, अवधेश चौरसिया, देवेंद्र वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, बजरंगी प्रसाद यादव, भोला गुप्ता, नितेश त्रिपाठी तथा अन्य स्थानीय शिक्षक और नागरिक।
























