शाहजहांपुर।दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार पति के विरोध करने पर प्रेमी ने चाकुओं से किया हमला पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार पति के विरोध करने पर प्रेमी ने चाकुओं से किया हमला पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मुजीब खान

शाहजहांपुर : महानगर शाहजहांपुर के अब्दुल्लागंज निवासी विक्रम पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस अधीक्षक से भेंटकर कर दिए प्रार्थना पत्र में पड़ोसी युवक द्वारा उसकी पत्नी को भगा ले जाने और विरोध करने पर चाकुओं से हमला करने की शिकायत की है उसने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी तहरीर पर कोई मुकदमा नहीं लिखा गया जिसके कारण पत्नी के दबंग प्रेमी द्वारा लगातार उसे धमकाया जा रहा है वह अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर भटक रहा है उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है सबसे बड़ी बात जिस महिला की शिकायत युवक कर रहा है उसका पिता भी अपने दमाद के पक्ष में उसके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है ।

प्रार्थना पत्र में पीड़ित युवक विक्रम ने बताया कि उसका विवाह गंगा देवी के साथ लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था । शादी के बाद प्रार्थी के दो बच्चे बड़ा पुत्र राज उम्र लगभग 8 वर्ष व पुत्री सृष्टि उम्र लगभग 6 वर्ष है। प्रार्थी की पत्नी गंगा देवी 17 मई को दीपू पुत्र तेजा निवासी ग्राम आलमपुर पिपरिया थाना बण्डा के साथ चली गयी थी तथा तीन दिन बाद गंगा देवी स्वयं अपनी मर्जी से घर वापस आ गयी लेकिन अपने साथ जो जेवर व नगद पैसा ले गयी थी वह वापस नही लायी | जिसकी सूचना 18 मई को दी गई थी गंगा देवी दीपू के साथ पुनः चली गयी तथा जब प्रार्थी ने पता लगाया तो उसकी पत्नी बण्डा स्थित थाना ग्राम आलमपुर पिपरिया में दीपू के साथ मौजूद पायी गयी जब प्रार्थी ने इसकी सूचना थाना बण्डा पुलिस को दी तो उपरोक्त थाना बण्डा के पुलिस वालों ने कोई कार्यवाही नहीं की और प्रार्थी को डांट कर भगा दिया तथा प्रार्थी की पत्नी को दीपू के साथ भेज दिया 19 मई को वह बण्डा चौराहे से टहलते हुए अपनी पुत्री के साथ सुसराल जा रहा था तभी रास्ते में दीपू पुत्र तेजा व बड़े लल्ला पुत्र रमेश निवासी ददिजरी थाना बंडा जिला शाहजहाँपुर ने रोक कर उसके साथ गाली गलौज की तथा उसके साथ मारपीट करने लगे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त दीपू आग बबूला हो गया और उस के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे प्रार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गया उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *