आजमगढ़।स्वास्थ्य विभाग के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर तैनात तृतीय कर्मचारियों ने संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। सम्प्रेक्षा अधिकारी पर आडिट के नाम पर वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतिलिपि अन्य उच्चाधिकारियों को भी भेजा। आरोप लगाया कि सम्प्रेक्षा दल अधिकारी द्वारा दबाव बनाकर वसूली की कार्रवाई कराई जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हम लोगों को आडिट सम्प्रेक्षा हेतु 19 और 20 मई को तिथि निर्धारित कर बुलाया गया, जिसमें आपके आदेश पत्र के अनुसार हम लोग उपस्थित हुए एवं सम्प्रेक्षा दल को अपने अभिलेख प्रस्तुत किए। सम्प्रेक्षा दल द्वारा अर्नगल आरोप लगाकर पैसे की डिमाण्ड की जा रही है, जबकि हमारे द्वारा न ही कोई खरीदारी होती है और ना ही कोई भुगतान किया जाता है। खरीदारी एवं भुगतान की कार्रवाई मुख्यालय से होती है। सीएमएसडी हमारी मांग के अनुसार जो सामग्री हमें उपलब्ध कराती है उसी का हम वितरण करते हैं।

स्थानान्तण सत्र में कार्यालय द्वारा दूसरी तिथि मांगने के बावजूद समय न देकर मुख्य सम्प्रेक्षा अधिकारी द्वारा आडिट टीम भेजकर धमकाया जा रहा है कि विशेष जांच करा देंगे। इससे कार्यालय के सभी स्टाफ डरे हुए हैं। संज्ञान में आया है कि सम्प्रेक्षा दल मूल विभाग में तैनात नहीं है, किसी अन्य विभाग से है। ऐसे में प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इस मौके पर रमेश कुमार, आलोक कुमार यादव, अमित कुमार यादव, जगदीश यादव, रमेश कुमार, उमेश कुमार, राम बाबू कुशवाहा, संजय पासवान, रामसूरत राजभर, उमेश कुशवाहा, रवि कुमार उपाध्याय, उमेश कुशवाहा, रामसूरत राजभर, संजय पासवान, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *