आजमगढ़।सराय सागर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई शत चण्डी महायज्ञ, जयकारों से गूंजी दिशाएं 

सराय सागर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई शत चण्डी महायज्ञ, जयकारों से गूंजी दिशाएं 

आजमगढ़। सराय सागर ( सरया) गांव में नौ दिवसीय श्री शत् चण्डी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच बैदिक मंत्रों घंटा घड़ियाल एवं जयकारों से दिशाएं गूंज उठी।

जनपद के तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले सराय सागर (सरया ) गांव में श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय पांच कुण्डीय शत् चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के निकाली गयी। यज्ञाचार्य पंडित रामानुज मिश्र द्वारा यज्ञ मण्डप के बाहर ब्राह्मणो के साथ यजमानों से वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजन अर्चन कराया। मुख्य यजमान रविन्द्र उपाध्याय व राहुल उपाध्याय रहे।कन्याओ को मंत्रो के साथ तिलक लगाया गया।

तत्पश्चात कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने सर पर कलश धारण किया। कलश शोभायात्रा खुटिया गजयपुर सहित विभिन्न गांवों से तहबरपुुुुर होते हुए तमसा – कुंवर नदी के संगम पर पहुंची। वैदिक मंत्रों के बीच कलश में संगम से जल भरकर लाया गया। कलश को यज्ञ मण्डप में स्थापित किया गया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच घंटा घड़ियाल, वैदिक मंत्रों एवं जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो उठी। श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन निशुल्क रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, प्रेम प्रकाश राय,अजय राय, शिवमूरत यादव कृष्ण मोहन उपाध्याय, योगेन्द्र राय, कमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *