आजमगढ़।शिक्षा मित्रों ने मानदेय बृद्बि पर जताया हर्ष, मुख्य मंत्री व प्रदेश नेतृत्व को दिया बधाई 

शिक्षा मित्रों ने मानदेय बृद्बि पर जताया हर्ष, मुख्य मंत्री व प्रदेश नेतृत्व को दिया बधाई 

आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जनपदीय बैठक स्थानीय कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें संघटन को मजबूत बनाने, स्थाईकरण, प्रदेश नेतृत्व और सरकार के बीच चल रही साकारात्मक वार्ता , सैलरी एकाउंट खुलवाने, मानदेय वृद्धि तथा संघटन के विस्तार आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी।

शिक्षा मित्रों ने मानदेय बृद्बि पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी।

 बैठक में सठियाँव ब्लॉक से राजकुमार को जिला कोषाध्यक्ष, पवई ब्लॉक से राजनाथ यादव को (जिला संगठन मन्त्री, मिर्जापुर ब्लॉक से श्री मती संगीता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अजय कुमार को मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

  बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एक वट बृक्ष के समान है । लेकिन कुछ स्वार्थी लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए संगठन को विखंडित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इनके मनसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

 बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल एवं प्रदेश महामन्त्री सुशील कुमार यादव के अलावा बाकी किसी संगठन के नेता की कोई औकात नहीं है की जो कोई कुछ करा सके । उन्होंने ने शिक्षा मित्रों को आगाह किया कि संगठन को कमजोर करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।

 जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा की संगठन मेरा प्रदेश पर जितना मजबूत है उतना मजबूत कोई संगठन नहीं है। हमें संगठित होने की जरूरत है।एक न एक दिन सारी समस्याओं का समाधान होगा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव व संचालन प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर उपेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष,अशोक यादव जिला संगठन मन्त्री, रीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पूनमलता यादव जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ , रंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष), विजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज, इन्द्रावती मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सठियाँव , राधेश्याम मौर्य ब्लॉक उपाध्य्क्ष सठियाँव,रामनगीना विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सठियाँव , हरिकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष जहानागंज, अमरशेखर जिला मीडीया प्रभारी , चन्द्रमा देवी ,अंशु प्रजापति, कुसुम लता,पवन मौर्य,सुधाकर यादव , राधेश्याम यादव , फारुख सिद्दिकी, शायना अंजुम, शहिदुनिशा,दुखरन यादव , श्री राम ,सुनीता यादव ,जयप्रकाश श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *