प्राथमिक विद्यालय पूरा अचानक में सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र एवं थाना क्षेत्र, तहबरपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल,पूरा अचानक (सहनूपुर) में ” सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश” के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति – 5.0 ” फेज – 2 एवं साइबर क्राइम तथा पुलिस हमारी दोस्त* “से संबंधित कार्यशाला का आयोजन विद्यालय में चल रहे 2 दिवसीय समर कैंप में किया गया।
तहबरपुर थाना के उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम को बच्चों द्वारा स्वयं के बनाए गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया गया। आपने बच्चों को मित्र पुलिस एवं साइबर क्राइम की स्थितियों को विस्तार से बताया। आप द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों का बच्चों द्वारा तत्काल उत्तर देने पर आपने बच्चों की सराहना की साथ ही और आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
महिला कांस्टेबल उपासना यादव ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बहुत अच्छी एवं रोचक जानकारी दी।
बच्चों एवं पुलिस टीम के बीच प्रश्नकाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने निडर पुलिस टीम से उत्सुकता से प्रश्न पूछे एवं पुलिस टीम ने बहुत ही धैर्य एवं बेहतर तरीके से बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किया।
तहबरपुर के वरिष्ठ ए आर पी उदय प्रताप राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट पर साइबर क्राइम होते हैं और आनलाइन अनजान लोगों से चैटिंग या फोन पर बात करने से बचना चाहिए* । शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पुलिस टीम के आने से मित्र पुलिस की अवधारणा को बल मिलेगा एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
बच्चों के बीच कक्षावार पेंटिग, मेहंदी और कलश डेकोरेशन की प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल्स द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गयी और बच्चों की क्लाकृतियों की सराहना की गयी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार यादव ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताने एवं समय देने के लिए उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लोकेशमणि त्रिपाठी,ए आर पी तहबरपुर उदय प्रताप राय,कृष्णमोहन उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार यादव, अवधेश कुमार “रिंकू” , अनिल कुमार चौबे, हरेंद्र यादव, हमराही शिवम् गुप्ता, अरविन्द कुमार मौर्य उपासना यादव, स्नेहलता, मानसी बीडीसी प्रतिनिधि गौरी शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।























