गर्मी में शुरू हुआ सहयोग संस्था का शरबत वितरण कार्य इस बार गरीबों को गर्मी से बचाने को किए छाते वितरित
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद में समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सहयोग संस्था ने गर्मी शुरू होते ही गर्मी के कारण सुलगते लोगो को ठंडा शरबत पिलाकर राहत देने का काम शुरू कर दिया है इस बार संस्था द्वारा शरबत के साथ लोगो को गर्मी से बचाने के लिए छाते भी वितरित किए है।
समाजसेवी संस्था सहयोग ने जमुना इलेक्ट्रॉनिक मोहम्मदी रोड पर कैंप लगाते हुए सभी राहगीरों को गर्मी से बचाव हेतु ठंडा ठंडा शर्बत पिलाया और सभी बुजुर्गों को धूप से बचने हेतु छाते वितरित किए । संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ,महासचिव सरदार हरजीत सिंह कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि संस्था के द्वारा समाज सेवा के जितने भी कार्य हैं , उनको पूरी मेहनत ब लगन के साथ किया जा रहा है , और हमेशा ही जारी रखा जाएगा । इस नए वर्ष में हमारी नई टीम पिछले वर्ष से भी ज्यादा काम करने की कोशिश करेगी , और हम जनपद के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे , संस्था की अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास बहुत ही मेहनती और अच्छी टीम है, जिसमें प्रगतिशील किसान महेंद्र दुबे जैसे कोषाध्यक्ष है ,और हमारा अगला कैंप 2 दिन बाद ही मंडी में लगेगा , ब हमने पूरे सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है , कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी शाहनवाज खा एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, अनुराग अग्रवाल, रजनी गुप्ता, संगीता गुप्ता,सुमन गुप्ता ,ममता यादव, शिवम वर्मा, सरदार अमरदीप खालसा, अंकुश गुप्ता ब आशु खा, मोज्जम खा, राम जी गुप्ता,अर्पित बाथम,सागर गुप्ता, अभिषेक पांडे, बलवीर, सुधीर, शबाब,अनिरुद्ध गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
























