शाहजहांपुर।हैंडपंप में उतरे करंट में चिपकी महिला छुड़ाने गया भतीजा दोनों की हुई दर्दनाक मौत , इकलौता बेटा था मृतक

हैंडपंप में उतरे करंट में चिपकी महिला छुड़ाने गया भतीजा दोनों की हुई दर्दनाक मौत , इकलौता बेटा था मृतक

मुजीब खान

शाहजहांपुर ।जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव हसनापुर में आज एक दर्दनाक हादसे में ताई भतीजे की मौत हो गई बताया जा रहा है महिला हैंडपंप से पानी भर रही थी तभी उसमें करंट उतरने से वह चिपक गई तभी पास से गुजर रहे भतीजे ने अपनी ताई को चिपका देखकर भतीजे ने छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी चिपट गया मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने जैसे तैसे दोनों को बिजली से छुड़ाकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विवेक और उसकी 38 वर्षीय ताई रन्ना देवी के रूप में हुई है। यह घटना थाना खुदागंज क्षेत्र के हसनापुर गांव में हुई।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे रन्ना देवी अपने मकान के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। उन्होंने पानी भरने से पहले पानी का मोटर चालू किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हैंडपंप में बिजली का करंट आ गया और नल को छूते ही रन्ना देवी वहीं गिर गईं। उसी समय वहां से गुजर रहे विवेक ने रन्ना देवी को गिरा देखा। उन्हें उठाने की कोशिश में विवेक भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों वहीं अचेत होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दोनों को गिरा देखकर परिजनों को सूचना दी। पानी का मोटर बंद करने के बाद परिजन दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शवों को घर वापस ले आए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बाहर रहकर निजी नौकरी करता था और गेहूं कटाई के समय घर आया था। तब से वह खेतीबाड़ी में हाथ बंटा रहा था। उसकी दो बहनें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *