डीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष बोले कुर्बानी के लिए जानवर लाने वालो हिन्दू संगठन और पुलिस कर रही परेशान
मुजीब खान
शाहजहांपुर । बकरीद पर कुर्बानी की रस्म अदा करने को खरीदकर लाए जा रहे जानवरों को रस्ते में रोककर हिंदूवादी संगठन परेशान कर रहे है वही कुर्बानी करने वालो के घरों पर जाकर पुलिस परेशान कर रही उक्त शिकायत समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने जिला अधिकारी को पत्र सौंप कर की।
दिए गए पत्र में उन्होंने कहा कि आगामी ईद उल अजहा के त्यौहार के मद्दे नजर गैर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने को लेकर पुलिस द्वारा व भाजपा और आरएसएस के कुछ संगठनों द्वारा बाहर से खरीद कर घरों पर जानवर लाने पर रास्ते में जानवरों को रोक कर उनको परेशान करने को लेकर आज दिनांक 16 मई 2026 को सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने जनपद शाहजहांपुर के जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी को पत्र सौपकर कुर्बानी के लिए घरों पर ला रहे बकरे व कालेजानवर (पड़ुए) आदि जानवरों को रास्ते में रोक कर लोगों को परेशान करने पर रोक लगाने की मांग की…!
उन्होंने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि ईद उल अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज अपनी आस्था के अनुसार तीन दिन लगातार गैर प्रतिबंधित जानवरों बकरा व काले जानवर आदि की कुर्बानी देते हैं जिसमें जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हैं लेकिन फिर भी जनपद शाहजहांपुर में कई जगह शिकायतें आती हैं की कुर्बानी के लिए कुछ लोग अपने दरवाजो पर कुर्बानी देने के लिए जानवर बांध लेते हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित नहीं होती है फिर भी पुलिस द्वारा उन लोगों को डराया धमकाया जाता है और जो लोग नखासों से कुर्बानी देने के लिए अपने घरों व मदरसो के लिए जानवर लेकर आते हैं उनको भी रास्ते में पुलिस व भाजपा के कुछ संगठनों द्वारा परेशान किया जाता है और कुछ स्थानों पर 15 20 वर्षों से पारंपरिक तरीके से कुर्बानी हो रही है पुलिस ने अपने थानों व चौकी में दर्ज नहीं किया है उनके यहां कुर्बानी के दिन जाकर पुलिस परेशान करती है। उन्होंने मांग की है कुर्बानी को लेकर इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए और अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए। इस मौके पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा जिला सचिव महिपाल सिंह यादव, सपा जिला सचिव अनिल भास्कर, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
























