डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार , बंडा थाने में तैनात कास्टेबल दिनेश चौधरी की मौत , महिला घायल
मुजीब खान
शाहजहांपुर : बीती रात थाना पुवायां क्षेत्र में ओवर ब्रिज के डिवाइडर पर चढ़कर एक तेज रफ्तार कार पलट जिसमें कार चला रहे बंडा थाने में तैनात कास्टेबल दिनेश कुमार चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई इसके साथ कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जनपद के थाना बंडा में तैनात सिपाही दिनेश कुमार चौधरी जो हरियाणा भिवानी दादरी के मूलतः निवासी थे। जो कार में एक महिला के साथ शाहजहांपुर जा रहे थे तभी उनकी कार पुवायां रोड पर ओबरब्रिज पर जाते ही डिवाइडर पर चढ़ गई कार इतनी तेज रफ्तार में थी को कांस्टेबल कार पर नियंत्रण नहीं कर पाए और कार पलट गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों को निकाला जिसमें कांस्टेबल की मौके पर ही मौत और कार सवार महिला गंभीर घायल हो गई जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक कांस्टेबल का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हरियाणा भिवानी दादरी के रहने वाले दिनेश का 2018 में पुलिस विभाग में चयन हुआ था। पिछले एक साल से बंडा थाने में तैनात थे। शुक्रवार रात दिनेश चौधरी एक महिला के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार पुवायां थाना क्षेत्र के पलिया मार्ग पर गांव भूडा मैंनारी पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई कार चला रहे कांस्टेबल दिनेश चौधरी घायल होकर कार की सीट के बीच फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे कांस्टेबल दिनेश चौधरी और महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया परिजनों को सूचना देकर कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
























