शाहजहांपुर।एडीएम अरविंद कुमार की मौजूदगी में “मीट टू प्रेस” कार्यक्रम में स्वजनगणना और पत्रकार हितों पर हुई विशेष चर्चा

एडीएम अरविंद कुमार की मौजूदगी में “मीट टू प्रेस” कार्यक्रम में स्वजनगणना और पत्रकार हितों पर हुई विशेष चर्चा

मुजीब खान

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत शाहजहांपुर की ओर से “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम का आयोजन दैनिक परी टाइम्स समाचार पत्र के कार्यालय, श्याम वाटिका निकट पार्किन होटल में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वजनगणना विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने स्वजनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों से जनजागरूकता में सहयोग करने की अपील की।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसी अवसर पर यूनियन की जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। काजल मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजू कनौजिया को अनुशासन समिति अध्यक्ष तथा ललित हरि मिश्रा को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में स्वजनगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार को प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया एवं जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार दिवाकर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिस पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सक्सेना, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना, उपाध्यक्ष फूल सिंह सचिन, जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार दिवाकर, अनुशासन समिति अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला सचिव मोहम्मद फैजान, प्रवक्ता ललित हरि मिश्रा, सत्येंद्र कुमार गौतम, विपिन रस्तोगी, जिला सचिव सत्य प्रकाश वर्मा, तहसील सदर अध्यक्ष मुजीब खान, जिला उपाध्यक्ष जगदीश, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार राठौर, जिला संगठन मंत्री शक्ति कुमार कनौजिया, जिला संयुक्त मंत्री वंदना शर्मा धर्मेश प्रताप सिंह, शिवसरन वर्मा, आशीष कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, शोभित राठौर, ब्लाक अध्यक्ष मिथुन चक्रवर्ती, हर्षित कुमार कनौजिया, मधुरेश गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *