तेज आंधी में बारातघर के टीन शेड के साथ हवा में उड़ गए मुन्ने मियां काफी देर बाद जमीन पर गिरे हुए घायल
मुजीब खान
बरेली : आज तक आपने किस्से और कहानियों में तूफान और आंधियों में लोगो के उड़ने के बारे में सुना होगा लेकिन कल शाम बरेली जनपद में आई तेज आंधी में एक व्यक्ति के हवा में उड़ने से यह कहानी सच साबित हो गई हुआ कुछ यूं कि कल शाम बरेली में ताज आंधी आई उसी समय एक बारात घर में तेज आंधी से बचने को एक व्यक्ति ने बारात घर में लगे टीन शेड का एक पाइप पकड़ लिया लेकिन तेज आंधी ने टीन शेड उखाड़कर हवा में उड़ा दिए जिसके साथ पाइप पकड़े खड़ा व्यक्ति भी हवा में उड़ गया और ऊपर जाकर हाथ से पाइप छूट गया वजन के कारण टीन शेड तो नीचे आ गया लेकिन उड़ने वाला व्यक्ति काफी देर हवा में रहा और बाद में जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र की है जिसमें बबियाना गांव के रहने वाले 50 वर्षीय मुन्ने मियां आंधी आने के समय एक बारातघर में घुस गए और आंधी से बचने के लिए बारातघर में लगे एक टीन शेड के अंदर घुसकर टीन शेड का पाइप पकड़ कर खड़े हो गए लेकिन आंधी इतनी तेज थी कि पूरा टीन शेड ही उखड़कर हवा में उड़ गया जिसके साथ मुन्ने मियां भी हवा में उड़ गए लेकिन कई फिट हवा में उड़ने के कारण उनके हाथ से टीन शेड के पाइप छूट गया वजन के कारण टीन शेड तो नीचे आ गया लेकिन मुन्ने मियां काफी देर हवा म टंगे कलाबाजियां खाते हुए काफी देर बाद बरात घर के पास एक खेत में गिर जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें इस खौफनाक दृश्य को देखा जा सकता है।यह वीडियो घटना का एक अन्य दृश्य प्रस्तुत करता है।
























