किसान रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक उर्वरकों का समावेश कर करें संतुलित उर्वरक प्रबंधन
बदायूँ । जनपद के ग्राम खुनक के प्रगतिशील किसान अब्बाल अली के प्रक्षेत्र पर फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 फैज मोहसिन, हेड कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी एवं अध्यक्षता श्री आर एस वर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बदायुं ने की। कार्यक्रम में खुनाक, मिघौनिया, चन्दननगर, खरेर के 80 किसानों ने भाग लिया
डा रोशन जी ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जान कारी दी एवं किसानों को रासायनिक उर्वरकों का समझदारी से प्रयोग करने हेतु तरीके सुझाये।
जितेन्द्र कुमार क्षेत्र प्रबंधक इफको बदायूँ ने जनपद के किसानों का रासयनिक उर्वरकों की खपत कम कर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का इस्तेमाल बड़ाने हेतु किसानों को इफओ के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि कि 30-60 दिन की मक्का की फसल में इफको की नैनो यूरिया-500 मिली, इफको सागारिका-500 मिली एवं नैनो जिंक -100 मिली का प्रतिएकड़ की दर से सम्मिलित इस्तेमाल करने से दानेदार यूरिया की खपत को कम किया जा सकता है एवं मिट्टी पर रासायनिक यूरिया के पड़ रहे दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है एवं फसल भी स्वस्थ होती है। जायद की फसलों जैसे मक्का,मेंथा एवं मूंगफली की फसल में यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागारिका अधिक कारगर है।
प्रगतिशील किसान अब्बास अली एवं मुस्लिम अली ने कार्यक्रम में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के अपने अनुभव को साझा किया। उक्त प्रगतिशील किसानों के खेतों पर मक्का की फसल में आधुनिक तकनीक से विकसित इफको नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागारिका के प्रयोग एवं कम यूरिया डीएपी डालकर अच्छी फसल उगायी है, जिसका किसानों को मौके पर अवलोकन काराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 फैज मोहसिन, हेड कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी नेकिसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिये इफको की तारीफ करते हुये किसानों को फसल विविधीकरण एवं एग्रो फारेस्टरी के प्रति जानकारी दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष आर एस वर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बदायुं ने सहकारिता विभाग की किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा करते हुये किसानों को इफओ एवं सहकारिता से जुड़ने का आवाहन किया।
राहुल सिंह चौहान ने जायद की फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन पर चर्चाकी। श्रि अनिल कुमार, एसएफ बदायूँ ने इफको के स्पेशिलिटी उद्पादों की जानकारी दी एवं कार्यक्रम के अतं में किसानों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में राजेश कुमार सक्सेना, सचिव खुनक बी पैक्स एवं श्री राजीव सक्सेना सचिव मलगांव खुनक बी पैक्स, श्री आकाश प्रभारी ई बाजार मलगांव एवं श्रि राकेश गुप्ता सचिव, नवादा औद्यानिक सचिव सहित प्रोग्रेसिव किसान श्री अब्बास अली, मुस्लिम अली, मुनीफ एवं प्रेमपाल सहित 80 किसानों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया
























