बदायूँ।पुलिस की तेजी के कारण 24 में पकड़ा गया नाबालिक दलित युवती के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने का आरोपी

पुलिस की तेजी के कारण 24 में पकड़ा गया नाबालिक दलित युवती के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने का आरोपी

बदायूं । बीती रात घर की छत पर सो रही एक नाबालिक दलित किशोरी के साथ घर की छत पर जाकर दुष्कर्म करने और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी शुभम को पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके अपने कर्तव्यों का पालन किया ।

जानकारी के अनुसार थाना उसावां क्षेत्र के निवासी एक दलित व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा लिखाया था कि बीती रात करीब दो बजे जब वह अपनी पत्नी व बच्चो के साथ उपर छत पर सो रहा था तभी कस्बे के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला शुभम पुत्र सुभाष सक्सेना किसी तरह से मेरे घर मे घुस आया तभी अचानक मेरी बड़ी पुत्री नन्दिनी की अचानक आख खुली तो उसने शोर-शराबे की आवाज पर नीचे जाकर देखा तो शुभम सक्सेना उपरोक्त मेरी छोटी बेटी उम्र करीब 14 वर्ष के साथ दुष्कर्म कर रहा था यह देखकर मेरी बेटी की चीख निकल गयी शोर व चीख सुनकर जब मै व मेरी पत्नी नीचे पहुची और शुभम को पकडने का प्रयास किया। तो शुभम ने घर मे पडी ईट उठाकर मारी जो मेरी वडी पुत्री के पैर के अगूंठा मे लगी और उससे मारपीट कर भाग गया उसने बताया कि उसकी जाति जाटव है और वह दलित है ।

दर्ज मुकदमे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दातागंज के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष उसावाँ के नेतृत्व मे आज थाना उसावाँ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त शुभम सक्सैना पुत्र सुभाष सक्सैना नि० वार्ड नं0 5 कस्वा थाना उसावां जनपद बदांयू उम्र 19 वर्ष गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *