बदायूँ।पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : महत्वपूर्ण दस्तावजों और नोटो से भरा बैग उसके स्वामी को लौटाया

पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : महत्वपूर्ण दस्तावजों और नोटो से भरा बैग उसके स्वामी को लौटाया

बदायूं। पीआरपी पर तैनात पुलिस के जवानों ने उस समय ईमानदारी की मिसाल पेश की जब उन्हें रास्ते में एक बैग जिसमें जरूरी दस्तावेज और 1 लाख 31 हजार रखे थे अज्ञात रूप में पदा मिला पीआरवी पर तैनात पुलिस के जवानों ने बैग के स्वामी को तलाश करके उसका बैग उसे लौटा दिया बैग पाकर बैग स्वामी ने पुलिस के कार्य की जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10.15 बजे पीआरवी 7841 को एक अज्ञात बैग थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत दातागंज तिराहे पर मिला। उक्त बैग को पीआरवी 7841 द्वारा थाना सिविल लाइन को सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा बैग खोलने पर बैंक पासबुक पर अंकित खाताधारक व्यक्ति का नाम रामविलास मिश्रा पुत्र महाराम मिश्रा नि0 ग्राम पाठक नगला थाना उसहैत बदायूँ को सूचना दी गयी। रामविलास सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन उपस्थित आये और बताया कि मैं अपनी मोटरसाईकल से बदायूँ से दवाई लेकर अपने ग्राम पाठक नगला थाना उसहैत जा रहा था मेरा बैग मोटर साईकिल पर पीछे बधा था, बैग की तनी टूट जाने के कारण बैग कही रास्ते मे गिर गया। इस बात की मुझे कोई जानकारी नही हो पायी थी। रामविलास द्वारा अपने बैग को पहचानते हुए कहा कि यही मेरा बैग है। बैग को रामविलास उपरोक्त के सामने चैक किया गया जिसमें से 1,31,000/रू0 ,पैन कार्ड , बैंक पासबुक, चैक बुक व आधार कार्ड मिले। रामविलास द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिये जल्दी से जल्दी अपने उपरोक्त सामान मिलने पर बदायूं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा व धन्यवाद किया है। रामविलास उपरोक्त को उसके सामान के साथ सकुशल रूखसत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *