बदायूँ।डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा 

डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा 

बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जनपद के विकास कार्यों व 50 लाख रुपए से अधिक व कम लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने व समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि अप्रैल 2026 में जनपद को विकास कार्यों में 42 वी, राजस्व में 19 व संयुक्त रूप से 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। इनमें से 53 कार्यों व परियोजनाओं में ए रैंकिंग, 04 में बी रैंकिंग , 01 में सी रैंकिंग तथा 03 में डी रैंकिंग प्राप्त हुई है, 24 ऐसे कार्य व परियोजनाएं हैं जिसमें रैंकिंग नहीं की गई है। उन्होंने मुख्य प्रदर्शन घटक ( केपीआई) को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए कहा

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दहगवा में बालिका छात्रावास के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। उनके संज्ञान में आया कि जनपद में चार नई वृहद गौ संरक्षण केंद्रो का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसमें तेजी लाने के लिए कहा।

बैठक के दौरान ग्रामीण पाइप पेयजल योजना अंतर्गत पाया गया कि 130 परियोजनाओं में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित खंड विकास अधिकारियों को इसकी सूची प्राप्त कर उसको चेक करने के लिए कहा। पाया गया की 847 परियोजनाओं में से 312 का कार्य पूर्ण हो गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में विभिन्न बैंकों का सहयोग कैसा रहा उसकी योजनावार सूची बनाई जाए तथा आगामी बैंकों की जिला स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करने वाले आरबीआई के अधिकारियों को उसकी सूची दी जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों में जनपद को प्रदेश में 38वीं रैंक प्राप्त है, इसका 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग 115000 कार्य अभी लंबित है, जिस पर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *