बरेली के बाद अब शाहजहांपुर में पकड़ा 1680 लीटर राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया भेजे गए नमूने

बरेली के बाद अब शाहजहांपुर में पकड़ा 1680 लीटर राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया भेजे गए नमूने

मुजीब खान

शाहजहांपुर। अभी दो दिन पूर्व बरेली के नारियाबल क्षेत्र में बालाजी ट्रेडर्स में फॉर्चून रिफाइंड और तेल से हूबहू मिलते ब्रांड नाम से नकली तेल और रिफाइंड जिसे कार्यवाही के दौरान पकड़ा गया 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी कार्यवाही शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में करते हुए करीब 1680 लीटर तेल और रिफाइंड खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया जिसके नमूने जांच के लिए भेजे गए है

व्यापारी चंद पैसों के फायदे के लिए आमजन के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ करते है। हालात यह है कि अनेक व्यापारियों द्वारा भूमिगत टैंक तक बना रखे है। रात के अंधेरे में राइस ब्रान के टैंकर आते है। भूमिगत टैंक में राइस ब्रान तेल भरवा लिया जाता है। खतरनाक कैमिकल मिलाकर सरसों का तेल बनाकर रिटेलर दुकानदारों के माध्यम से आमजन के घरों में पहुंचता है। जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के रामगढ़ रोड स्थित एमआई ट्रेडर्स स्वामी अनस अली द्वारा भारी मात्रा में राइस ब्रान कलान के रुकनपुर स्थित जय शिव शक्ति फर्म पर पिकअप में 35 ड्रम लादकर भेजा गया था। इधर जिले की खाद्य विभाग की टीम को पिकअप पर कुछ शक हुआ। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिकअप को रोककर ड्रम से आयल चेक किया गया। राइस ब्रान तेल मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नमूने भरकर प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। पिकअप में रखे 35 ड्रम में भरा 1678 लीटर राइस ब्रान तेल सीज कर दिया गया। सीज किए गए राइस ब्रान तेल की कीमत 2 लाख 24 हजार 852 रुपए की बताई जा रही है। सहायक खाद्य आयुक्त/ अभिहित अधिकारी चंद्र शेखर मिश्रा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कलान के रुकनपुर में राइस ब्रान तेल के नमूने लिए गए है। नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान टीम में मनोज कुमार मानवेंद्र कुमार अजीत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *