भदोही।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के चने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के चने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। 

आभा आईडी ने जिले में अभोली नंबर एक पर रहने पर स्वास्थ्य कर्मियों की थपथपाई पीठ।

शरद बिंद/ भदोही 

दुर्गागंज,भदोही। अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक ने स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन ओपीडी, आईपीडी तथा लैब जांच रिपोर्टों की प्रगति का सर्वे किया। जांच में पाया गया कि 1 अप्रैल से अब तक कुल 5226 मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी, आईपीडी और लैब जांच की प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई। अभोली ब्लॉक द्वारा 75 प्रतिशत आभा आईडी बनाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने तथा 90 प्रतिशत आयुष्मान फैमिली कवर कर दूसरे स्थान पर रहने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। सीएमओ ने सभी एएनएम, आशा संगिनी और सीएचओ को हेड काउंट सर्वे में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट अनिल शर्मा और जय किशन द्वारा सभी एएनएम को आवश्यक दवाइयों और स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसमें ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट सहित अन्य जरूरी सामान शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों और ग्रामीणों को डायरिया व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना आवश्यक है।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव, डॉ. पंचदेव, डॉ. सीमा पेंट, डॉ. देवजनी, डॉ. शीर नोमानी, श्याम सुंदर सिंह, संजीत शुक्ला, अजीत कुमार, मुकेश बिंद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *