दरिंदगी : मासूम का किया अपहरण ,मांगी 7 लाख फिरौती न मिलने पर हत्या कर मक्के के खेत में दफना दिया शव

दरिंदगी : मासूम का किया अपहरण ,मांगी 7 लाख फिरौती न मिलने पर हत्या कर मक्के के खेत में दफना दिया शव

मुजीब खान

हरदोई ।उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण करके उसके परिजनों से 7 लाख फिरौती मांगी गई जब परिजन मांग पूरी नहीं कर पाए तो अपहरण कर्ताओं ने दरिंदगी की हद पार करते हुए मासूम की हत्या करके शव को मक्के के खेत में दफना दिया पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करते हुए शव को आज मक्के के खेत से बरामद करके पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना मल्लावां क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी अकील के सात वर्षीय पुत्र स्वालेह को बीती 1 मई को गांव हो रहे उर्स में मेला देखने गया था वहां से गायब कर लिया परिजनों ने काफी तलाश की जब नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन बच्चे के गायब होने के तीसरे दिन 3 मई को अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता अकील को फोन कर कानपुर बुलाया और बच्चे को सकुशल छोड़ने के बदले 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने ऑनलाइन 100 रुपये भी ट्रांसफर करवाए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कथित तौर पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आज सुबह गांव के पास मक्के के खेत में खुदे गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया।शव के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया गया था। शव मिलने की सूचना से गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभी तक पुलिस के हाथ अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच पाए है पुलिस जांच करके शीघ्र ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश पनप रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *