शाहजहांपुर।महिला के कुंडल नोचकर भागने वाला पुलिस मुठभेड़ के गिरफ्तार पैर में लगी गोली पास से चोरी की बाइक बरामद

महिला के कुंडल नोचकर भागने वाला पुलिस मुठभेड़ के गिरफ्तार पैर में लगी गोली पास से चोरी की बाइक बरामद

मुजीब खान

शाहजहांपुर ।जनपद के थाना निगोही क्षेत्र के कस्बा स्थित हमजापुर बाईपास पर एक महिला से कुण्डल नोचकर भागने वाले शातिर अपराधी को बीती रात निगोही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जिसके पास से एक चोरी की बाइक और अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है जिससे वह घटनाओं को अंजाम देता था मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।

आपको बताते चले कि कस्बा निगोही स्थित हमजापुर बाईपास पर एक महिला से कुण्डल झपट्टा मारकर लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल से पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पुवायां की ओर से हमजापुर चौराहे की तरफ आ रहा है।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल ग्राम कटैया उस्मानपुर की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके उपरांत अभियुक्त मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम निवासी कस्बा व थाना शाहबाद, जनपद हरदोई के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से 01 तमंचा देशी 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर (नाल में फंसा हुआ), 01 पीली धातु का कुण्डल चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर 210 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी निगोही भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *