शाहजहांपुर : टैंकर की टक्कर से कार सवार दुल्हन सहित तीन महिलाओं की मौत दो बच्चों सहित दुल्हा घायल

टैंकर की टक्कर से कार सवार दुल्हन सहित तीन महिलाओं की मौत दो बच्चों सहित दुल्हा घायल

शादी के बाद पहली विदा कराकर लौट रहा था परिवार एक पल में थम गई सांसे खुशी का माहौल मातम में बदला

मुजीब खान

शाहजहांपुर । जनपद में पुवायां मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दंपत्ति और बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था अभी इन लोगों के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच भी नहीं पाए की तभी थाना पुवाया के समीपवर्ती थाना खुटार में एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया इस हादसे ने एक परिवार जिसमे शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई वह मातम फैला दिया क्योंकि इस हादसे में नई व्याह कर आई नई नवेली दुल्हन सहित परिवार की अन्य दो महिलाओ की मौत हो गई और जो तीन दिन पहले दूल्हा बना था वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हादसा तेज रफ़्तार बेकाबू टैंकर की टक्कर से हुआ ।

हादसा आज दोपहर करीब ढाई बजे शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर टैंकर से कार टकराने पर हुआ हादसे में नवविवाहिता दुल्हन कल्पना की भी मौत हो गई नव विवाहिता की शादी 25 अप्रैल को ही हुई थी। बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे विदा कराकर ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुवायां थाना क्षेत्र के गांव अगौना खुर्द निवासी रामनाथ वर्मा के पुत्र अनिल की 25 अप्रैल को खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी रामनेरश की पुत्री 22 वर्षीय कल्पना से शादी हुई थी। ससुराल से कल्पना चौथी पर मायके आ गई थी। 30 अप्रैल की दोपहर दो बजे अनिल अपने भांजे मोहम्मदी के गांव उधनापुर निवासी निर्देश, बहन मोहम्मदी के बरबर चौराहा निवासी करम देव की पत्नी 30 वर्षीय रीना देवी, साढ़ू मोहम्मदी के गांव पुरेना के विनय कुमार की 25 वर्षीय पुत्री शेसवी के साथ पत्नी कल्पना को कार से विदा कराकर वापस घर जा रहे थे। कार निर्देश चला रहे थे। शाहजहांपुर पलिया-हाईवे पर खुटार के गांव रौतापुर कलां मोड़ के पास शाहजहांपुर से खुटार जा रहे डीजल टैंकर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने रीना देवी, कल्पना और शेसवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल निर्देश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *