शाहजहांपुर।दर्दनाक: बेकाबू बोलेरो बाइक को रौंदा बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चों की कुचलकर हुई दर्दनाक मौत 

दर्दनाक: बेकाबू बोलेरो बाइक को रौंदा बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चों की कुचलकर हुई दर्दनाक मौत 

पत्नी और बच्चों को बाइक पर बैठाकर शादी समारोह से लौट रहा था युवक अरुण पूरा परिवार हो गया खत्म 

मुजीब खान

शाहजहांपुर ।उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर आज सुबह करीब 11 बजे थाना पुवायां क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुए एक दर्दनाक हादसे में दंपत्ति एवं उनके दो बच्चे काल के गाल में समा गए जानकारी के अनुसार इस घटना में एक ही पल में हंसता खेलता पूरा परिवार खत्म हो गया बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया के रहने वाले अरुण अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया पुलिस के अनुसार घटना होते ही अरुण और उसके दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही उसकी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया दर्दनाक हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना के कारण अवरुद्ध मार्ग का संचालन शुरू कराया।

 शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा थाना पुवायां क्षेत्र के भुड़ा मैनारी गांव के पास ओवरब्रिज के पास हुआ पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीन मालिक के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया के रहने वाले अरुण (35), पत्नी सीमा (32), बेटा नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (5) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अरुण और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहीं रुक रही जिले में ट्रिपल राइडिंग

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक पूरा परिवार खत्म हो गया इससे पूर्व कुछ दिन पहले ऐसा ही हादसा जनपद के थाना मिर्जापुर में भी हुआ थे दोनों में मरने वालो की संख्या चार होने के साथ साथ एक और समानता है उसमें भी एक बाइक पर चार लोग सवार थे और इसमें भी एक बाइक पर चार लोग सवार थे तो हादसे को मानवीय लापरवाही भी कहा जा सकता है ट्रिपल राइडिंग के सख्त कानून होने के बाद भी बाद चार चार लोग बाईकों पर सवार होकर निकलते है फिर उन पर कार्यवाही नहीं होती जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र लोग उठाते है पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर सैकड़ों किलामीटर की यात्रा करना लोगो की आदत में शुमार हो चुका है जिसका ऐसा भयावह अंजाम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *