शिक्षा मित्र की बेटी जिले में सातवीं रैंक लाकर किया नाम रोशन
आजमगढ़। हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में शिक्षा मित्र की बिटिया ज़िले में 7 वी रैंक लाकर नाम रोशन किया है।
गुरुवार को हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जनपद के तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी की छात्रा अंशिका पांडेय इण्टर गणित की छात्रा थी। वह बोर्ड की परीक्षा में 500 में 455 अंक 91% अंक लाकर जिले में 7 वीं प्राप्त किया। खबर मिलते ही परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा। अंशिका के पिता संतोष कुमार पाण्डेय तहबरपुुुुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धर्मदास पुर नेवादा में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। माता पुष्पलता पाण्डेय कुशल गृहिणी हैं। अंशिका चार बहनों में सबसे छोटी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन विद्यालय आतीं थीं। और पढ़ने में बहुत अच्छी थी।
























