बदायूँ । उसावां नगर पंचायत में ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र प्रताप सिंह ने केक काटकर मनाया बाबा साहब का जन्मदिन 

उसावां नगर पंचायत में ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र प्रताप सिंह ने केक काटकर मनाया बाबा साहब का जन्मदिन 

नगर पंचायत उसावां में ब्लॉक प्रमुख अंकित भैया की अध्यक्षता में मनाई गई बाबा साहब की जयंती 

बदायूं : जनपद की नगर पंचायत उसावां में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’ की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतेंद्र सिंह बाबा साहब को पुष्पांजलि देकर बर्थडे केक काटकर किया इस दौरान नगर पंचायत उसावा अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने जोर दिया कि यदि आज का युवा उनके आदर्शों पर चले, तो भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने समाज से एकजुट रहने का आह्वान भी किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने समानता के लिए कार्य किया और महिलाओं, दलितों तथा पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाए। उन्होंने देश को ऐसा इतिहास दिया है, जिससे भारत आज प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक राठौड़, वार्ड सभासद महावीर राठौड़, राजकुमार सागर, विनोद कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के अध्यक्ष राहुल कुमार ,सोनू भास्कर, सोनू , विकास मिश्रा, आशीष सिंह, आनंद सिंह, ध्रुव चौहान, महेश कुमार गौतम, दिनकर बाबू गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *