बचपन से नाना घर रह रहे युवक की मामूली कहासुनी में रिश्तेदार ने गोली मारकर की हत्या भाई भी हुआ घायल
मुजीब खान
शाहजहांपुर । कहते है कभी कभी हंसी मजाक भी जानलेवा बन जाता है जिसका एक उदाहरण बीती देर रात करीब 11 बजे शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरी खास में देखने को मिला जहां बचपन से नाना घर रह रहे एक युवक को उसके रिश्तेदार ने महज हंसी मजाक में उपजे हल्के फुल्के विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया घटना में मृतक के भाई को भी गली लगी है वह भी घायल हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज कर गांव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी है ।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोप गांव के ही एक रिश्तेदार पर लगा है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। श्याम सुंदर मूलरूप से करनपुर पडरी का रहने वाला था जो बचपन से अपने नाना के घर रहे रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसी दौरान रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। श्याम सुंदर का भाई भी इस घटना में घायल हुआ है और उसने खुद को भी गोली लगने का दावा किया है। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। घायल भाई का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पत्नी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर और आरोपी रिश्तेदार अच्छे दोस्त की तरह रहते थे। उन्होंने कहा कि रात में दोनों के बीच मजाक हो रहा था और उन्हें नहीं पता कि किस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
























