बलिया में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूली बैग जलाने का मामला, डीएम ने लिया संज्ञान
संजीव सिंह बलिया ।जिले के बेल्थरा रोड स्थित सीयर कंपोजिट विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूली बैग जलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से जांच कराई है।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कबाड़ साफ करने के दौरान गलती से स्कूली बैग भी जलाए गए थे। उन्होंने कहा, “बीएसए की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” डीएम ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी कोई चूक न हो।यह मामला तब सुर्खियों में आया जब स्थानीय लोगों ने स्कूली बैग जलाए जाने की शिकायत की। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वितरित बैगों का इस तरह दुरुपयोग शिक्षा विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

