नगरा ब्लॉक, बलिया में नामांकन व प्रमोशन पर सख्ती: सीडीओ की 15 अप्रैल को बैठक

नगरा ब्लॉक, बलिया में नामांकन व प्रमोशन पर सख्ती: सीडीओ की 15 अप्रैल को बैठक

 संजीव सिंह नगरा (बलिया)। जनपद बलिया के शिक्षा क्षेत्र नगरा के समस्त प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव द्वारा आज आयोजित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की समीक्षा बैठक में नामांकन, प्रोन्नति तथा निपुण प्रमाण पत्र वितरण में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर सीडीओ द्वारा 15 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई है।खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने निर्देश जारी कर कहा कि सभी प्रधानाध्यापक निम्न बिंदुओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें:सभी अवशेष 64 विद्यालयों में प्रोन्नति कार्य कल (14 अप्रैल) दोपहर 12 बजे तक पूर्ण करें।20 शून्य नामांकन वाले और 79 विद्यालयों (5 से कम नामांकन) में प्रेरणा पोर्टल पर कम से कम 5 नामांकन कल दोपहर तक दर्ज करें।निपुण प्रमाण पत्र अभी तक वितरित न करने वाले विद्यालय तत्काल NBMC पोर्टल से डाउनलोड कर प्रिंट करें और कल वितरण करें।कक्षा 5वीं और 8वीं पास बच्चों की प्रेरणा पोर्टल पर मैपिंग करें।पीएम श्री विद्यालयों में कल तक कम से कम 50 छात्रों का प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन दर्ज हो।14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सभी विद्यालयों में मनाएं और फोटो ग्रुप में शेयर करें।शिक्षा अधिकारी ने इन निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *