बदायूँ।केंद्रीय राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के लिए विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नई दिल्ली के लिए विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

बदायूं वासियो में खुशी की लहर

बदायूं । पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतजनगर मंडल पर  राज्यसभा सांसद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार बी. एल. वर्मा ने सोमवार को बरेली जंक्शन-नई दिल्ली-बरेली जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी 14315/14316 का संचलन विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक होने के उपलक्ष्य में उद्घाटन विशेष गाड़ी 05303 का शुभारंभ बदायूं रेलवे स्टेशन पर हरी झण्डी दिखाकर किया।

बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में  राज्यसभा सांसद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार बी. एल. वर्मा ने कहा कि कासगंज, उझानी एवं बदायूं क्षेत्रवासियों को दिल्ली जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी की सौगात मिली हैै। यहाँ की बहुप्रतिक्षित मांग को रेलवे प्रशासन द्वारा आज पूरा कर दिया गया। जो यहां के क्षेत्रीय लोगों के विकास के लिए एक नई सौगात मिली है। इस इंटरसिटी गाड़ी के संचलन विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक होने से यहां के स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों एवं व्यापारियों को बरेली, मुरादाबाद, गजियाबाद एवं दिल्ली आवागमन करने हेतु सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि अब स्कूली बच्चें दूसरे जनपदों एवं राजधानी में जाकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। यहां की सम्मानित जनता अपना अन्य महत्वपूर्ण दैनिक कामों को भी दिल्ली से सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाने से समय बचत के साथ कम खर्चों में राजधानी में जाकर अपने कार्यों का निपटारा कर लेंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण एवं रेल यात्रियों के मूलभूत मौलिक सुख-सुविधाओं को अत्याधुनिक विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर विधायक/बदायूं  महेश चन्द्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य  वागीश पाठक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने इस इंटरसिटी गाड़ी का विस्तार बदायूं एवं कासगंज तक करने पर रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देने के साथ ही स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस गाड़ी के संचलन से यहां की जनता बहुत ही लाभान्वित होगी। यहां के क्षेत्रवासियों के विकास के लिए यह गाड़ी ‘‘मील का पत्थर‘‘ साबित होगी। आयोजित समारोह में अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इस रेलखण्ड पर इस गाड़ी के मार्ग विस्तार होने से कासगंज, बदायूं एवं उझानी के यात्रियों को लंबी दूरी की महत्वपूर्ण शहरों हेतु सीधे रेल की सुिवधा मिल सकेगी। कासगंज व बदायूं की कनैक्टिविटी सीधे बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए देश की राजधानी नई दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगा। इस गाड़ी के विस्तार हो जाने से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज एवं नौकरी पेशा आदि करने के लिए तथा बच्चों को भी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद एवं दिल्ली आदि २ाहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को उन्नत एवं आरामदायक यात्री सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव कृतसंकल्पित है। रेल प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार यात्री सुख-सुविधाओं का विस्तार आवश्यकतानुसार करने के लिए तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *