बदायूं जनपद के कस्बा उसावां में इनवर्टर बैट्री फटने से किशोरी गंभीर रूप स घायल।

बदायूं जनपद के कस्बा उसावां में इनवर्टर बैट्री फटने से किशोरी गंभीर रूप स घायल।

बदायूँ/उसावां। जनपद  की नगर पंचायत उसावा के वार्ड नंबर 2 में एक इनवर्टर बैटरी फटने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोरी निधि पंखा चलाने के लिए इनवर्टर ऑन कर रही थी। धमाके के कारण उसके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि निधि रोज की तरह पंखा चलाने के लिए इनवर्टर को चालू या बंद कर रही थी। इसी दौरान अचानक इनवर्टर बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। बैटरी के टुकड़े निधि के चेहरे पर लगे, जिससे उसका चेहरा जलकर झुलस गया और गहरी चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद घायल किशोरी को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, निधि के चेहरे और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं।

किशोरी के पिता मुनेश ने बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह पंखा चलाकर पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा, “आज पता नहीं किस कारण अचानक इनवर्टर की बैटरी फट गई, जिससे हमारी बेटी को काफी चोट आई है।”यह पूरी घटना उसावा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उसावा के वार्ड नंबर 2 की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *