शाहजहांपुर।बाथरूम में मिला इंस्पेक्टर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

बाथरूम में मिला इंस्पेक्टर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

मुजीब खान

शाहजहांपुर। जनपद में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव उनके बाथरूम से बरामद किया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी परवीन मलिक ने स्थिति संभाली और परिजनों को सूचना दी। वहीं एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।बताया जा रहा है कि मृतक इंस्पेक्टर उन्नाव जनपद के निवासी थे और वर्ष 1997 बैच के अधिकारी थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण बंडा से पुवायां किया गया था। अचानक हुई इस घटना से पुलिस विभाग में शोक और बेचैनी का माहौल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *