एक म्यान में दो तलवारें: इलेक्टेड और सिलेक्टेड पार्षद का टकराव सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

एक म्यान में दो तलवारें: इलेक्टेड और सिलेक्टेड पार्षद का टकराव सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

मुजीब खान

शाहजहांपुर । ट्रिपल इंजन की सरकार के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली बीजेपी अपने मुंह अपनी तारीफ करती नहीं थक रही जब की हालत यह है ट्रिपल इंजन की गाड़ी के डिब्बे खट खट करने लगे है जिसकी आवाज आम जनमानस तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचना शुरू हो गई है जिसकी एक बानगी शाहजहांपुर नगर निगम में एक इलेक्टेड और पार्टी द्वारा एक सिलेक्टेड पार्षद के बीच हुई जुबानी जंग हुई जिसको किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोड कर दिया जिसमें अब जमकर लोगो द्वारा ट्रिपल इंजन सरकार के डिब्बे खटकने एवं एक म्यान में दो तलवारें वाली कहावत का जमकर प्रयोग किया गया।

हुआ कुछ यूं बीजेपी के महिला नेत्री अल्पना श्रीवास्तव जो स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर भी है अभी हाल में सरकार द्वारा नगर निगम में नामित किए पार्षदों में उनको भी पार्षद बनाया गया है वह कल महानगर के मोहल्ला बिजलीपुरा सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची और गंदगी देख कर सफाई कर्मियों की फटकार लगाई यह बात क्षेत्र से पार्षद चारु गुप्ता के पति दिलीप गुप्ता को बुरी लगी और इस उन्होंने आपत्ति जताई तो दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई और बात वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तक शिकायत किए जाने तक पहुंच गई हालांकि थोड़ी तकरार के बाद मामला शांत हो गया और दोनों इलेक्टेड और सिलेक्टेड पार्षद चले गए लेकिन उक्त जुबानी जंग को किसी ने अपने मोबाइल में कैद करके उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छोड़ दिया जिससे अब तमाम तरीके के कमेंट पास हो रहे है कोई कह रहा है कि एक म्यान में दो तलवारें कोई कह रहा है कि ट्रिपल इंजन की सरकार के डिब्बों में खटखटाहट शुरू हो चुकी हालांकि कुछ बुद्धिजीवी लोग इस बात पर अपनी राय दे रहे कि जब पार्टी द्वारा नगर निगम में बड़ी संख्या में अपनी पार्टी से पार्षद जितवा कर नगर निगम पहुंचा दिए गए तो इन सिलेक्टेड पार्षद गणों को क्यों चुना गया जब एक दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप होगा तो टकराव होना भी लाजमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *