बदायूँ जनपद के थाना उसावा में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने लोगों की सुनी जन समस्याएं
बदायूँ । जनपद के उसावा थाना में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग और उसावा पुलिस की टीमों ने इन शिकायतों को सुना।
प्राप्त सभी 10 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। नायब तहसीलदार छविराम सिंह और थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मिलकर दो शिकायतों का तत्काल समाधान किया।
थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए और फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राजस्व विभाग द्वारा संज्ञान लेने पर उसावा पुलिस उनके साथ मौके पर मौजूद रहेगी और सभी शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार छविराम सिंह, लेखपाल राहुल सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार, लोकेंद्र सिंह ढिल्लों, विपिन सहित कई पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।
























