बदायूं की उसावां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी साधू भेष में भिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को पकड़ा 

बदायूं की उसावां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी साधू भेष में भिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को पकड़ा 

बदायूं ।जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गांव में आज ग्रामीणों को मदद से पुलिस के हाथ साधु का भेष धारण करके लोगो से ठगी करने वाले गैंग को पकड़ लिया उक्त लोग बाइक से आकर गांव के भोले भाले लोगों को अंधविश्वास में लेकर उनके आभूषण इत्यादि ठगने का कार्य करते लेकिन आज ग्रामीणों की सतर्कता और स्थानीय पुलिस की तत्परता से पुलिस के हाथ चढ़ गए ।

जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मुजखेड़ा में एक बाइक से तीन साधु आए और पहले तो उन्होंने गांव में भिक्षा मांगना शुरू किया उसके बाद भिक्षा मांगते मांगते वह गांव की पिंकी पत्नी पप्पू के घर पहुंचे अकेली महिला देखकर उन्होंने अपना ठगी का जाल बिछाना शुरू कर दिया और महिला और उसके घर पर ऊपरी संकट होने की बात कही जिससे महिला डर गई और उसका समाधान पूछने लगी इसी दौरान साधुओं ने अपनी चाल कामयाब समझते हुए महिला से सोने का कोई जेवर लाने की बात कही जिस पर महिला ने साधुओं के कहे मुताबिक अपनी नाक की लौंग उतार कर आटा पर रख दी लेकिन साधुओं ने भरी आभूषण रखने को कहा जिस पर महिला न अपना मंगलसूत्र आटा पर रख दिया।

उसके साधुओं ने महिला से पूर्व की ओर मुंह करके भगवान के स्मरण करने की बात कही साधुओं के कहे अनुसार महिला ने पूर्व की ओर मुंह किया और भगवान का स्मरण करके वापस मुंह किया तो साधुओं ने आटा एक पोटली में करके महिला को दिया और घर में ले जाकर रखने और पोटली को तीन दिन बाद खोलने को कहा जिस पर महिला पोटली घर के अंदर ले गई और ज़बर देखने के लिए उसने पोटली खोली तो जेबर गायब था ।

जिस पर महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोग भाग रहे साधुओं के पीछे दौड़ने लगे और उन्हें थाना उसावां क्षेत्र में पकड़ कर उसावां पुलिस को सौंप दिया उसावां थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया घटना को उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम गांव की है उसैहत थाना अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है। वही उसैहत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *