आजमगढ़।अनिलेश यादव ने रचा इतिहास, ARO परीक्षा में 7वीं रैंक किया हासिल 

अनिलेश यादव ने रचा इतिहास, ARO परीक्षा में 7वीं रैंक किया हासिल 

लालगंज /आजमगढ़। लालगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम नईकोट के होनहार युवा अनिलेश कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा में उन्होंने सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर शानदार 7वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान में संत कबीर नगर जनपद में लेखपाल के पद पर कार्यरत अनिलेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया। अनिलेश के पिता हरीराम यादव, जो सेवानिवृत्त एसडीएम हैं वह पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए इसे पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई, लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। अपनी सफलता पर अनिलेश कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने यह मुकाम अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम के बल पर हासिल किया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। अनिलेश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि परे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का बनें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *