पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई । तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कार्यालयीय कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित किए जाने हेतु दिया।























